धनबाद
तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान,ग्रामीणों को दी गई कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

एग्यारकुंड (बिजय सिंह)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) धनबाद के सचिव के निर्देशानुसार रविवार को चांच पंचायत के आदिवासी टोला में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। एग्यारकुंड प्रखंड में नियुक्त पीएलवी परमेश्वर हाड़ी और नेहा वर्मा ने डालसा द्वारा संचालित 90 डेज आउटरीच कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों को तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों के प्रति जागरूक किया।उन्होंने COTPA Act-2003 की जानकारी देते हुए तंबाकू निषेध के कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया। साथ ही संवाद योजना,जागृति योजना,डॉन योजना,आशा योजना, वीर परिवार योजना,डालसा की स्पृहा एवं स्पॉन्सरशिप योजना, लोक अदालत, मेडिएशन सेंटर, विधिक सहायता केंद्र तथा नि:शुल्क अधिवक्ता सुविधा की जानकारी दी।इस दौरान साइबर फ्रॉड, बाल विवाह, बाल श्रम एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक किया गया। पीएलवी ने डालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताते हुए कहा कि जरूरतमंद लोग इस नंबर पर संपर्क कर नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।