धनबाद

पुटकी चेंबर चुनाव में चाँद परवेज बने अध्यक्ष, कुमार संभव सिंह महासचिव निर्वाचित

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
पुटकी चेंबर चुनाव में चाँद परवेज बने अध्यक्ष, कुमार संभव सिंह महासचिव निर्वाचित  - header image
पुटकी चेंबर चुनाव में चाँद परवेज बने अध्यक्ष, कुमार संभव सिंह महासचिव निर्वाचित
पुटकी : पुटकी बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर चाँद परवेज़ 233 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शाहरुख खान को 193 मत मिले। वहीं महासचिव पद पर कुमार संभव सिंह 187 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। विकास वर्मा उर्फ विक्की वर्मा को 126 तथा निरंजन शर्मा को 112 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार वर्णवाल पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे।

चेंबर कार्यालय पुटकी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हुए मतदान में कुल 444 मतदाताओं में से 432 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव प्रक्रिया जिला चेंबर के नेतृत्व में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मौके पर जिला महासचिव अजय नारायण लाल, चुनाव पर्यवेक्षक राजेश गुप्ता, सुनील पांडेय, रणजीत मधेसिया, दीपक वर्मा, उपेंद्र श्रीवास्तव एवं संतोष साव उपस्थित थे। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, एसआई धर्मराज कुमार एवं जिला पुलिस बल तैनात रहा। परिणाम के बाद समर्थकों ने मिठाई बांटकर व पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।