राज्य
पाकुड़ व बेरमो के घटना के लेकर भाजपा एससी मोर्चा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंप न्याय का लगाया गुहार
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

पाकुड़ /बेरमो : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किशुन दास के नेतृत्व में 7 सदस्य प्रतिनिधिमंडल महामहिम राजपाल से लोक भवन रांची में मुलाकात कर पाकुड़ जिला हरिजन कॉलोनी निवासी अजीत कुमार रविदास व उनके परिवार को हरि कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दूसरे पक्ष के लोग जाति सूचक शब्दों का साथ गाली गलौज , धक्का मुकि किया करने के बाद नाबालिग सहित पूरे परिवार को झूठे मुकदमा में फसाने एवं बेरमो के धोरी धोरी 5 नंबर धोरा निवासी गर्भवती महिला अनीता देवी के कोयला माफियाओं द्वारा निर्मम हत्या के संदर्भ में ज्ञापन सोपा ज्ञापन सपने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष किशुन दास ने कहा कि राज्य में आए दिन दलितों को निशाना बनाया जा रहा है सरकार दलितों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है जिससे लोगों को मनोबल बढ़ा हुआ है उन्होंने महामहिम से आग्रह किया कि उक्त घटना को संज्ञान लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दिशा निर्देश अपने स्तर से देने का कृपा करेंगे।