गोला/मूरी
रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन, रामगढ़ द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
800 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, जिले के 70 से अधिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य हुए शामिल
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•



रामगढ़ : आज दिनांक 14 जून 2026 को पटेल छात्रावास में रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन, रामगढ़ द्वारा जिले के शैक्षणिक विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा देने के उद्देश्य से “मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम” का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। जिसमें रामगढ़ जिले के 70 से अधिक विद्यालयों के 800 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षाविद्, उद्योगपति, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी पियूष चौधरी, आईपीएल फैक्ट्री गोला के प्रबंध निदेशक तथा बिहार फाउंड्री रामगढ़ के प्रबंध निदेशक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आशीष कुमार, अध्यक्ष, रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन द्वारा की गई। संस्था के सचिव श्री राकेश कुमार, निदेशक डॉ. अशोक कुमार, करियर काउंसलर श्री उदित कुमार, डॉ. डी. महतो (प्राचार्य, मनराखन महतो बी.एड. कॉलेज, रांची) तथा मीना कुमारी (प्रशासिका, मनराखन महतो बी.एड. कॉलेज, रांची) भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किये। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें करियर संबंधी उचित मार्गदर्शन दिया गया, ताकि वे अपने भविष्य की दिशा को बेहतर तरीके से तय कर सकें। आयोजन को लेकर जिले के शैक्षणिक जगत में उत्साह का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार ,नागेंद्र कुमार महतो ,नागेंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार, विवेक कुमार, दिवाकर कुमार,राकेश कुमार पुष्पा कुमारी, ममता कुमारी, नवकुमार महतो, सुरेंद्र महतो, विशाल जी तथा अन्य का अतुल्नीय सहयोग रहा।