गोला/मूरी

क्रिकेट टूर्नामेंट का सुभ उद्धघाटन उप मुखिया अकबर अंसारी ने किया

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
क्रिकेट टूर्नामेंट का सुभ उद्धघाटन उप मुखिया अकबर अंसारी ने किया  - header image
क्रिकेट टूर्नामेंट का सुभ उद्धघाटन उप मुखिया अकबर अंसारी ने किया
रामगढ़/गोला: मगनपुर पंचायत के कर्माजारा मैदान में आयोजित युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं मगनपुर पंचायत के उप मुखिया अकबर अंसारी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, "खेल युवाओं को जोड़ता है, अनुशासन सिखाता है और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देता है।"
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बलराम करमाली, सोनू मुंडा, राज किशोर करमाली, अनिल करमाली,धीरन महतो दिपक मुंडा विजय भोगता संजय भोगता नाजिर अंसारी रियाज अंसारी अजय भोगता अविनाश ठाकुर हारून रसीद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।