गोला/मूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे पुनर्विकसित मुरी रेलवे जंक्शन का लोकार्पण : विनय महतो धीरज
'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ मुरी रेलवे जंक्शन।रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ के प्रयासों से क्षेत्र को मिली ऐतिहासिक सौगात।
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

मुरी/सिल्ली:-भारत सरकार की महत्वाकांक्षी'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत पूर्णतः पुनर्विकसित एवं आधुनिक स्वरूप में तैयार मुरी रेलवे जंक्शन का भव्य लोकार्पण 17 जुलाई 2026 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। यह अवसर मुरी सहित पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण होगा।लोकार्पण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करने कार्यक्रम स्थल पहुँचे भाजपा रांची पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कहा कि मुरी रेलवे जंक्शन का यह व्यापक कायाकल्प माननीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ के सतत प्रयासों,दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।उन्होंने कहा कि सांसद संजय सेठ के अथक प्रयासों से आज मुरी रेलवे जंक्शन को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित नई पहचान मिली है,जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ के प्रति क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।भाजपा रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में मुरी रेलवे जंक्शन परिसर पहुँचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और इस गौरवपूर्ण अवसर को यादगार बनाएं।मौके पर सिल्ली मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक,रामपुर मंडल अध्यक्ष अमित मांझी,सुधीर साहू,भेंगराज प्रसाद,पंकज कुम्हार,रमेश कुम्हार आदि मौजूद रहे।
*मुरी रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ*
पुनर्विकसित मुरी रेलवे जंक्शन में यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक वेटिंग लाउंज, लिफ्ट,दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएँ,बेहतर प्रकाश व्यवस्था,चौड़ी एवं सुव्यवस्थित पहुँच सड़कें,आकर्षक परिसर, आधुनिक यात्री सुविधाएँ तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रतिबिंबित करती भव्य वास्तुकला विकसित की गई है।