गोला/मूरी
सिल्ली सामुदायिक अस्पताल की ओर से शिविर का आयोजन कर फाइलेरिया किट का हुआ वितरण
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

सिल्ली - सिल्ली सामुदायिक अस्पताल की ओर से बड़ा मुरी गांव में शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें एम एम डी पी फलेरिया कीट का वितरण लगभग 25 मरीजों के बीच किया गया।वहीं अस्पताल के सुरेंद्र महतो ने फलेरिया को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि जिस पैर में फलेरिया हुआ है उसे अच्छी तरह से साफ रखें और सफाई पर विशेष ध्यान दें साथ ही साथ दवा को पैर में लगायें एवं साफ तौलिया से पैर को पोंछे इससे आपकी बीमारी आगे नहीं बढ़ेगी और धीरे-धीरे पैर का सुजन कम होने लगेगा।उन्होंने फलेरिया से ग्रसित रोगियों से अपील किया कि इस बीमारी को अपने नजदीकी अस्पताल जाकर बताएं किसी प्रकार का संकोच न करें।इस मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर प्रियंका सिंन्हा,मारुति नंदन,संजय कुमार महतो, ब्रजकिशोर,पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश कुम्हार समेत कई सहिया उपस्थित थी।