गोला/मूरी

विधायक ने की छऊ नृत्य कला केंद्र व निर्माणाधीन गुरूजी बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण

केंद्र के पूर्व प्रशिक्षक की मनमानी व बैडमिंटन कोर्ट निर्माण में अनियमितता पर नाराजगी जताई

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
विधायक ने की छऊ नृत्य कला केंद्र व निर्माणाधीन  गुरूजी बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण - header image
विधायक ने की छऊ नृत्य कला केंद्र व निर्माणाधीन गुरूजी बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण
सिल्ली - स्थानीय विधायक अमित महतो ने रविवार को सिल्ली के काडाकाटा स्तिथ छऊ नृत्य कला केंद्र व निर्माणाधीन गुरूजी बैडमिंटन कोर्ट का निरिक्षण किया. इस दौरान विधायक केंद्र में पेयजल,शौचालय में गंदगी तथा केंद्र की संचालन में मनमानी पर भड़के कहा केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक का बीते 2 साल पहले कार्यकाल समाप्त हो गया है बाबजूद प्रशिक्षक ने केंद्र का सारा फाइल अपने पास रखा है उसका केंद्र में आना जाना लगा हुआ है. इसे प्रतीत होता है रजिस्ट्रर पर ही केंद्र का संचालन कर रहा है।वही सिल्ली के युवाओं को खेल का प्लेटफॉर्म देना- गुरुजी के नाम पर खेल प्रतिभा को बढ़ावा- कला संस्कृति भवन के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसा माहौल के उद्देश्य से गुरूजी बैडमिंटन कोर्ट निर्माण में घटिया क्वालिटी का इट्टा देख विधायक ने भारी नाराजगी जाहिर किया।उन्होंने कहा ये गुरुजी के नाम और जनता के पैसे दोनों का अपमान है। विधायक ने कहा लैब से ईंट की मजबूती,वजन,पानी सोखने की जांच कराएंगे
रिपोर्ट में गड़बड़ी आई तो ठेकेदार और इंजीनियर दोनों पर कार्रवाई होगी.
उद्देश्य- सिल्ली के युवाओं को खेल का प्लेटफॉर्म देना- गुरुजी के नाम पर खेल प्रतिभा को बढ़ावा- कला संस्कृति भवन के साथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसा माहौल तैयार करना है।
आगे क्या होगा इस पर विधायक ने कहा कि
कोर्ट पूरा होने के बाद यहां जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट भी कराने की योजना है। सिल्ली के बच्चों को रांची नहीं जाना पड़ेगा।