राज्य
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में जल्द ही पहला फिल्म संस्थान स्थापित किया जाएगा
झारखण्ड का पहला फिल्म संस्थान: एक नई शुरुआत
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रांची। झारखण्ड सरकार ने राज्य में फिल्म निर्माण और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में, राज्य में जल्द ही पहला फिल्म संस्थान स्थापित किया जाएगा।
इस परियोजना को साकार करने के लिए आज 22 जुलाई को झारखण्ड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JFDCL) और कोलकाता स्थित प्रतिष्ठित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
राज्य के युवाओं को अभिनय, निर्देशन, और तकनीकी फिल्म निर्माण में विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना।
SRFTI पाठ्यक्रम तैयार करने, संकाय (faculty) उपलब्ध कराने और तकनीकी मार्गदर्शन में सहायता करेगा। संस्थान का पूरा संचालन JFDCL द्वारा वित्तपोषित होगा।
यह संस्थान झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सिनेमाई पर्दे पर और मजबूती से लाने और भविष्य के फिल्मकारों को तैयार करने में एक आधारशिला की भूमिका निभाएगा।