उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

बीएफसीएल में उत्कृष्ट काइज़ेन सुझावों हेतु कर्मचारियों को किया सम्मानित

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
बीएफसीएल में उत्कृष्ट काइज़ेन सुझावों हेतु कर्मचारियों को किया सम्मानित  - header image
बीएफसीएल में उत्कृष्ट काइज़ेन सुझावों हेतु कर्मचारियों को किया सम्मानित
रामगढ़। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) में बिज़नेस एक्सीलेंस विभाग द्वारा कर्मचारियों द्वारा दिए गए उत्कृष्ट काइज़ेन (Kaizen) सुझावों एवं निरंतर सुधार (Continuous Improvement) के प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से 23 जुलाई को काइज़ेन गिफ्ट वितरण समारोह का आयोजन किया।समारोह का आयोजन एचएएसपी प्रशिक्षण हॉल में किया गया, जिसमें विभिन्न बिजनेस यूनिट्स के प्रमुख, विभागाध्यक्ष, काइज़ेन पुरस्कार विजेता एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रबंधन ने कर्मचारियों के नवाचार, रचनात्मक सोच तथा कार्यस्थल पर सतत सुधार की संस्कृति को सराहते हुए कहा कि काइज़ेन केवल एक सुझाव प्रणाली नहीं, बल्कि संगठन में उत्कृष्टता, गुणवत्ता, सुरक्षा एवं उत्पादकता को बढ़ावा देने वाला एक प्रभावी माध्यम है।समारोह के दौरान उत्कृष्ट काइज़ेन सुझाव देने वाले कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी अधिक से अधिक काइज़ेन सुझाव देने तथा संगठन में निरंतर सुधार, नवाचार एवं टीमवर्क की भावना को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।यह कार्यक्रम कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ संगठन में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति एवं निरंतर सुधार की भावना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।