उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन - header image
कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन
रामगढ़।भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला द्वारा शुक्रवार की संध्या शहर के सुभाष चौक पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के दोहरे रवैये एवं झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं के हितों की बात करने का दिखावा करती है, लेकिन जब झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय होता है तो उसके नेताओं की चुप्पी और दोहरा रवैया सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं के सम्मान, अधिकार एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को भी जनता के बीच उजागर करें।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरोध में नारे लगाए और झारखंड के युवाओं के साथ न्याय की मांग को बुलंद किया। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में रंजन फ़ौजी,राजू चतुर्वेदी, जगेश्वर प्रजापति, सुनील प्रसाद, शिव कुमार महतो, अशोक कुमार सोनी, शीतल सिंह रूपा देवी, विनीता सिंह, सहदेव ठाकुर,विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, महेंद्र प्रजापति, शैलेन्द्र कुमार पटेल, पप्पू यादव, अमित ठाकुर आकाश गुप्ता, ऋषिकेश सिंह सौरभ जायसवाल नगर अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय, ब्रजेश पाठक, सत्यजीत सिंह, संजय अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा, मिथिलेश मण्डलसहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।