धनबाद
धनबाद में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

धनबाद जिला युवा कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर छात्रों पर हुए कथित बर्बर लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी तथा विभिन्न मंच-मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई तथा युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
धनबाद जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा,
“नरेंद्र मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश का युवा, किसान, महिलाएं और छात्र-छात्राएं बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई तथा शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से परेशान हैं, लेकिन केंद्र सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए अपना संघर्ष लगातार जारी रखेगी।”
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक सिंह ने कहा,
“देश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार कमजोर किया जा रहा है। छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है और जनता की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी। जनविरोधी नीतियों का हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।”
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।
धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नवनीत नीरज ने कहा,
“देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं और शिक्षा व्यवस्था अव्यवस्थित होती जा रही है। केंद्र सरकार युवाओं की समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी युवाओं, छात्रों और आम जनता के हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।”
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन महतो,मनोज यादव योगेंद्र सिंह योगी,मीडिया चेयरमैन सह जिला प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी,युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तबरेज मृत्युंजय सिंह विशाल महतो,,हरेंद्र शाही, सोहल परवेज,गोपाल कृष्ण चौधरी,रोहित पाठक,चीकू ख़ान,खुर्शीद अंसारी अंसारी,राजा हसन कायदे आजम विशाल विशु,गणेश महतो अरविंद सैनी रमेश राय इत्यादि सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।