रांची CITY
E20 नीति पर केंद्र सरकार यू-टर्न क्यों? देश जवाब चाहता है , E20 पर भ्रम फैलाने वाली सरकार किसानों और जनता को जवाब दे : आलोक कुमार दूबे
13 जून और 26 जुलाई के बयानों में विरोधाभास, केंद्रीय मंत्री स्थिति स्पष्ट करें : कांग्रेस
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•
यदि E20 नीति सही है तो जिम्मेदारी से पीछे क्यों हट रहे हैं मंत्री? : कांग्रेस
E20 पर विरोधाभासी बयान जनता के विश्वास को कमजोर करते हैं : आलोक कुमार दूबे
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने E20 और एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहले 100 प्रतिशत एथेनॉल से जुड़े फैसलों की बात करते हैं, वहीं बाद में यह कहते हैं कि पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जनता इस विरोधाभास का जवाब चाहती है।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि यदि E20 नीति किसानों, देश और अर्थव्यवस्था के लिए इतनी लाभकारी है तो फिर उसके राजनीतिक और प्रशासनिक निर्णयों की जिम्मेदारी लेने से परहेज क्यों किया जा रहा है? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि नीति निर्माण और उसके क्रियान्वयन की जवाबदेही आखिर किसकी है।
उन्होंने कहा कि देश को भ्रमित करने के बजाय केंद्र सरकार को E20 नीति के प्रभाव, किसानों को वास्तविक लाभ, उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले असर तथा वाहनों पर इसके प्रभाव को लेकर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि लोकतंत्र में जवाबदेही से बचने की बजाय तथ्यों के साथ जनता के सवालों का उत्तर देना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि सरकार अपने ही निर्णयों की जिम्मेदारी लेने से पीछे हटती है तो इससे जनता का विश्वास कमजोर होता है। कांग्रेस पार्टी E20 नीति के हर पहलू पर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करती है।