उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

रामगढ़ जिला को मिला गौरव: PMSMA सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखण्ड में बना 'सर्वश्रेष्ठ जिला, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
रामगढ़ जिला को मिला गौरव: PMSMA सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखण्ड में बना 'सर्वश्रेष्ठ जिला, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं - header image
रामगढ़ जिला को मिला गौरव: PMSMA सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखण्ड में बना 'सर्वश्रेष्ठ जिला, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं
रामगढ़।सदर अस्पताल, CHCs और PHCs में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की 4 ANC जांच को दी जा रही है सर्वोच्च प्राथमिकता।रामगढ़ जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। झारखण्ड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची) द्वारा रामगढ़ जिले को PMSMA (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) सेवाओं के तहत 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला' (Best Performing District) घोषित किया गया है। रामगढ़ जिले की तरफ से डॉ विश्वनाथ उरांव एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोला डॉक्टर अपराजित ने पुरस्कार ग्रहण किया।यह प्रतिष्ठित सम्मान जिले को वर्ष 2026 की पहली तिमाही में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, उच्च गुणवत्ता वाली प्रसव पूर्व देखभाल (Antenatal Care ANC) सुनिश्चित करने और सेवा वितरण में व्यापक सुधार करने के लिए दिया गया है।इस उपलब्धि के लिए उपायुक्त, रामगढ़ श्री ऋतुराज ने सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इसी तरह आगे भी निरंतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

टीम वर्क और कुशल नेतृत्व का परिणाम

रामगढ़ जिले की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सिविल सर्जन (CS) डॉ. अनिल कुमार और नोडल पदाधिकारी डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि यह पुरस्कार पूरे जिले के स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास और समर्पण का नतीजा है। जिले के सभी डॉक्टरों, एएनएम (ANM) और सहिया बहनों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए धरातल पर कड़ा परिश्रम किया है।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल

नोडल पदाधिकारी डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जिले के सदर अस्पताल रामगढ़, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHCS) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCS) में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विशेष रूप से हाई रिस्क (उच्च जोखिम वाली) गर्भवती महिलाओं की सभी 4 प्रसव पूर्व जांच (4 ANC) अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में हाई प्रायोरिटी (सर्वोच्च प्राथमिकता) पर की जा रही है। समय पर जोखिम की पहचान होने से गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा रहा है।

मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने का संकल्प

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के अंतर्गत हर महीने की 9 तारीख को मिलने वाली मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को जिले में बेहद प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि इस सम्मान से पूरी टीम का उत्साह बढ़ा है और जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भविष्य में भी रामगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व आदर्श बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

रामगढ़ जिला को मिला गौरव: PMSMA सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखण्ड में बना 'सर्वश्रेष्ठ जिला, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं - image 2