धनबाद

कांग्रेस की अहम बैठक में संगठन सृजन,SIRऔर जनहित के मुद्दों पर मंथन

चंदनकियारी प्रभारी दुर्गा दास ने कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झारखंड उत्कर्ष संवाददाता
कांग्रेस की अहम बैठक में संगठन सृजन,SIRऔर जनहित के मुद्दों पर मंथन - header image
कांग्रेस की अहम बैठक में संगठन सृजन,SIRऔर जनहित के मुद्दों पर मंथन
एग्यारकुंड। चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी आंदोलनों की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र संख्या-37 के प्रभारी,राष्ट्रीय पदअधिकारी(AICSD),पीसीसी सदस्य,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, पूर्व लेबर बोर्ड सदस्य सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दुर्गा दास तथा जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य देवाशीष मंडल उपस्थित रहे।बैठक के दौरान चंदनकियारी प्रभारी दुर्गा दास ने आगामी 27 अगस्त 2026 को ‘चांदा चोरी’ तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन, 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष प्रदेशस्तरीय महाधरना-प्रदर्शन तथा 9 से 16 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंड एवं नगर मुख्यालयों में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों, प्रभारियों तथा जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी असीम शर्मा को एसआईआर प्रक्रिया में तेजी लाने तथा संगठनात्मक स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकता है। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान काशीम काजी, तूफान साहना, महाराज, फूलचंद गोप, जलेश्वर दास, संजीत घोषाल, पंकज शेखर, मधु महतो, बलराम, दिलीप गोप, शब्बीर अंसारी, मदन हासदा, माणिक महतो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।