रांची CITY
रांची में ‘SpinWash’ प्रीमियम लॉन्ड्री सर्विस का शुभारंभ
अब महंगे कपड़ों की होगी सुरक्षित सफाई
झझारखंड उत्कर्ष संवाददाता•

रांची | रांची के कोकर स्थित बैंक कॉलोनी में रविवार को SpinWash नामक एक अत्याधुनिक प्रीमियम ड्राय क्लीनिंग और लॉन्ड्री सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया और युवा उद्यमियों के इस नए प्रयास की सराहना की।
उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में कपड़ों पर लगने वाले जिद्दी दाग-धब्बों को हटाना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में SpinWash जैसे सेंटर, जो एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से कपड़ों की बेहतर और सुरक्षित सफाई का दावा करता है, शहरवासियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल युवाओं द्वारा शुरू की गई है, जो नई सोच और तकनीक के साथ एक बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं।
SpinWash के संस्थापक शशांक वर्मा ने बताया कि यह उनका पहला बिजनेस है और उन्होंने मार्केट में एक बड़ा गैप पहचानते हुए इस सर्विस की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि महंगे कपड़े जैसे सिल्क साड़ी, ब्राइडल लहंगा और प्रीमियम जूते अक्सर गलत सफाई के कारण खराब हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए SpinWash की स्थापना की गई है, जहां कपड़ों और फुटवियर की सफाई पूरी सुरक्षा और प्रोफेशनल तरीके से की जाती है।
उन्होंने बताया कि SpinWash ग्राहकों को सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है, जिसमें बेहतर पैकेजिंग, समय पर डिलीवरी और कपड़ों की विशेष देखभाल शामिल है। इसके साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए फ्री पिकअप और डिलीवरी की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे लोग घर बैठे ही अपनी लॉन्ड्री सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
शशांक वर्मा ने आगे बताया कि SpinWash का उद्देश्य भविष्य में पूरे भारत में अपने नेटवर्क का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि शुरुआत रांची से की गई है, लेकिन आने वाले समय में इसे एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित करने की योजना है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी ग्राहक अपने महंगे और प्रीमियम कपड़ों को सुरक्षित और बेहतर तरीके से साफ कराना चाहते हैं, वे एक बार SpinWash की सेवाओं का लाभ जरूर लें। अगर ग्राहक स्टोर तक नहीं आ सकते, तो वे मोबाइल ऐप या व्हाट्सएप के माध्यम से भी आसानी से बुकिंग कर सकते हैं।
यह नया सेंटर कोकर के भदोरिया मेंशन, बैंक कॉलोनी में स्थित है और यहां आधुनिक तकनीक के साथ कपड़ों की सफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोग और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।